बर्फ़बारी से पहाड़ियाँ लदालद, पर्यटकों की संख्या में इजाफा

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र जहाँ चारों ओर से सफ़ेद बर्फ की चादर से ढक गए है , वही तापमान में भारी गिरावट के साथ ठण्ड में भी काफी इजाफा हो गया है। बर्फ़बारी के चलते उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बर्फ़बारी का नजारा देखने के लिए दक्षिण भारत से सबसे ज्यादा सैलानी पहाड़ी क्षेत्रों में रुख कर रहे है। जहाँ शनिवार को गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हर्षिल घाटी और दूसरी ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, वही रविवार को सरोवर नगरी नैनीताल भी बर्फ से लदालद हो गया है। कुल मिलकर कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक पहाड़ियाँ बर्फ़बारी से लदालद हो चुकी है।





barkot
baarkot

Comments