Skip to main content
गढ़वाल मण्डल में जमकर बर्फबारी
उत्तरकाशी की घाटी में बर्फबारी : बता दे की पहाड़ों पर बर्फबारी ओर तापमान में आई भारी गिरावट से उत्तराखण्ड शीतलहर की चपेट में आ चूका है। शनिवार को गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हर्षिल घाटी और दूसरी ऊंचाई वाली चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। इसके चलते जिले में एक बार फिर शीतर लहर से ठंढ बढ़ गई है। उधर गंगोत्री, हर्षिल,धराली, सुक्की झाला,जसपुर, पुराली सहित यमुना घाटी के यमुनोत्री, जानकी चट्टी व मोरी के सीमांत गांव बरी, सेवा, दोणी, भितरी, लिवाड़ी फिताड़ी, ओसला, गंगाड़ सहित ऊंचाई वाली चोटियों पर दोपहर एक बजे से जमकर बर्फबारी हुई। जहाँ स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरो के अंदर ही दुबके रहे, वहीं बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हर्षिल घाटी में पर्यटकों की चहल पहल बढ़ने लगी है।
केदारनाथ में ढाई फीट बर्फ गिरी , औली और बदरीनाथ में भी जमकर बर्फ़बारी :केदारनाथ में करीब ढाई फीट बर्फ जमा है। जिसके चलते सूबा शीतलहर की चपेट में है। केदारनाथ धाम सहित अनेक स्थानों में भी शनिवार को जोरदार बर्फबारी हुई। इधर मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला और चोपता की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है। तेज हवाओं के साथ बर्फ गिरने से केदारघाटी के गांवों में भी ठंडक ज्यादा होने लगी है। अगर बात करे जोशीमठ की तो औली और बदरीनाथ बर्फ की सफेद चादर से ढके रहे।
Comments
Post a Comment